• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे दतिया के छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 जून 2025,  05:44 PM IST
  • 1152
भरत बघेल की 20 जून को रूस में मौत, एक हफ्ते बाद शव पहुंचा गांव, परिजनों ने उच्चस्तरीय जांच की उठाई मांग

दतिया (मध्यप्रदेश) ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज, दतिया
रूस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे मध्यप्रदेश के दतिया जिले के छात्र भरत बघेल (31 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। छात्र का शव एक सप्ताह बाद शुक्रवार (28 जून) को जब इंदरगढ़ स्थित उसके पैतृक निवास पहुंचा, तो मातम छा गया। मां बेसुध हो गईं और पिता ने इसे हत्या की आशंका जताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

परिजनों के अनुसार, भरत बघेल 2019 से रूस के Northern State Medical University, अर्खंगेल्स्क में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। उनकी 2 जुलाई को भारत वापसी और नवंबर में विवाह प्रस्तावित था। लेकिन 21 जून को अचानक उनकी मौत की सूचना आई, जिससे पूरा परिवार सदमे में चला गया।

भरत ने 20 जून को सुबह अपनी मां से आखिरी बार फोन पर बात की थी। बातचीत में वह डिग्री पूरी होने को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे थे। परिजनों ने बताया कि जब शव घर लाया गया, तो भरत की कमर पर गंभीर चोटों के निशान देखे गए, जिससे हत्या की आशंका और भी गहरी हो गई।

पिता ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से इस मामले की गहराई से जांच कराने और सच्चाई सामने लाने की मांग की है। स्थानीय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट केंद्र को भेजने की बात कही है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter