• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 जून 2025,  11:19 PM IST
  • 591
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा– रतलाम बनेगा स्किल, स्केल और स्टार्टअप का नया हब

रतलाम (मध्यप्रदेश)। RISE MP 2025 समिट में रतलाम जिले को 30,402 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे 35,000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना जताई जा रही है। यह आयोजन शुक्रवार, 27 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र में औद्योगिक विकास की नई उम्मीदों को जन्म दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रतलाम को अब सेव, नमकीन और साड़ियों से आगे बढ़कर स्टार्टअप, स्किल और स्केल का केंद्र बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से रतलाम की सीधी कनेक्टिविटी ने जिले को उद्योगों के लिए आदर्श गंतव्य बना दिया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अब रतलाम से दिल्ली और मुंबई 6 घंटे में पहुंचना संभव हो गया है, जिससे बिजनेस, ट्रांसपोर्ट और इन्वेस्टमेंट की संभावनाएं तेजी से बढ़ी हैं।

राज्य सरकार के इस प्रयास को उद्योग जगत, युवाओं और निवेशकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, और यह उम्मीद की जा रही है कि रतलाम आने वाले समय में मध्यप्रदेश के औद्योगिक नक्शे पर एक प्रमुख पहचान बनाएगा।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter