• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 जून 2025,  11:25 PM IST
  • 1265
स्कूल शिक्षा विभाग ने पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की घोषणा की

भोपाल (मध्यप्रदेश) ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज, भोपाल
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से GFMS पोर्टल (https://gfms.mp.gov.in) के माध्यम से संचालित की जाएगी।

विभाग ने साफ किया है कि इस बार किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को केवल पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

इस पहल का उद्देश्य भ्रष्टाचार, अनुचित दबाव और पेपर वर्क को खत्म कर एक पारदर्शी चयन प्रक्रिया लागू करना है, जिससे योग्य उम्मीदवारों को तेजी से अवसर मिल सके।

अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के दिशा-निर्देश GFMS पोर्टल पर उपलब्ध हैं। आवेदकों को समय पर पोर्टल विजिट कर आवेदन करने की सलाह दी गई है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter