• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
सीएम मोहन यादव के रतलाम दौरे से पहले काफिले की 19 इनोवा गाड़ियां एक साथ बंद, मिलावटी डीजल की आशंका
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 जून 2025,  11:30 PM IST
  • 1122
इंदौर से रतलाम आते समय पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने के बाद बिगड़ी गाड़ियां, धक्का देकर साइड में लगाईं

रतलाम (मध्यप्रदेश) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के रतलाम दौरे से पहले गुरुवार देर शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब उनके काफिले की 19 इनोवा गाड़ियां एक के बाद एक अचानक खराब हो गईं। इससे काफिले में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवरों को गाड़ियों को धक्का देकर किनारे करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, सीएम काफिला इंदौर से रतलाम जा रहा था। रतलाम पहुंचने से पहले एक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के तुरंत बाद सभी गाड़ियों के इंजन में झटके आने लगे और एक-एक कर बंद हो गईं।

मिलावटी डीजल की आशंका जताई जा रही है, जिसमें संभवतः पानी की मिलावट हो सकती है। इस मामले में प्रशासन ने जांच के निर्देश दे दिए हैं और संबंधित पेट्रोल पंप से डीजल के सैंपल लिए जा रहे हैं।

इस घटना ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पेट्रोल पंपों की निगरानी और डीजल की गुणवत्ता पर भी गंभीर चिंता जताई जा रही है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter