• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
भोपाल और भी
MP BJP अध्यक्ष को लेकर सस्पेंस बरकरार, मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 जून 2025,  11:41 PM IST
  • 1144
MP BJP अध्यक्ष को लेकर सस्पेंस बरकरार, मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भोपाल दौरे पर, विष्णुदत्त शर्मा को मिलेगी नई जिम्मेदारी या फिर एक और कार्यकाल

भोपाल (मध्यप्रदेश) ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज, भोपाल
भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर मध्य प्रदेश में चल रही अटकलें मंगलवार को खत्म हो सकती हैं। सूत्रों के अनुसार, पार्टी मंगलवार को नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। इसी सिलसिले में भाजपा के प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को भोपाल पहुंचेंगे। पार्टी ने उनके दौरे को लेकर आंतरिक तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि क्या वर्तमान अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (वी.डी. शर्मा) अपने पद पर बने रहेंगे या नहीं? सूत्रों का मानना है कि पार्टी के संविधान के अनुसार उन्हें एक और कार्यकाल दिए जाने की संभावना है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि शर्मा को पार्टी संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

मंगलवार को धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में वरिष्ठ नेताओं और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक भी संभावित है, जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter