• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला: मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के 11,000 कोचों में लगेंगे HD CCTV कैमरे
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 जून 2025,  11:49 PM IST
  • 2168
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला: मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के 11,000 कोचों में लगेंगे HD CCTV कैमरे रेल यात्रा को सुरक्षित बनाने की दिशा में रेलवे की अहम पहल, 2025-26 में होगी क्रियान्वयन की शुरुआत

नई दिल्ली। ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज, दिल्ली
भारतीय रेलवे ने महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब देशभर की सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के कोचों में HD क्वालिटी के CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे यात्रा के दौरान महिलाओं को न सिर्फ सुरक्षित माहौल मिल सकेगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई भी की जा सकेगी।

रेल मंत्रालय ने जानकारी दी है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 11,000 से अधिक कोचों में CCTV कैमरे लगाने की योजना बनाई गई है। इन कैमरों के माध्यम से कोचों की 24x7 निगरानी संभव होगी, जिससे अपराध पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी।

रेलवे का यह कदम महिला यात्रियों को सुरक्षित और भरोसेमंद यात्रा का अनुभव देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है। आने वाले समय में रेलवे इस पहल को सभी ट्रेनों और रूट्स तक विस्तारित करने की योजना बना रहा है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter