• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
व्यपार और भी
BHEL को अडाणी पावर से मिला ₹6,500 करोड़ का मेगा ऑर्डर, बनाएगा 800 मेगावाट की 6 थर्मल यूनिट्स
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 जून 2025,  12:03 AM IST
  • 297
BHEL को अडाणी पावर से मिला ₹6,500 करोड़ का मेगा ऑर्डर, बनाएगा 800 मेगावाट की 6 थर्मल यूनिट्स डील के तहत स्टीम टरबाइन जनरेटर की सप्लाई और यूनिट स्थापना का जिम्मा भी BHEL के पास

नई दिल्ली। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को एक बड़ी व्यावसायिक सफलता हाथ लगी है। कंपनी को अडाणी पावर लिमिटेड से ₹6,500 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इस डील के तहत BHEL को छह थर्मल पावर यूनिट्स तैयार करनी हैं, जिनमें से हर यूनिट की क्षमता 800 मेगावाट होगी।

BHEL इन यूनिट्स के लिए स्टीम टरबाइन जनरेटर और अन्य आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति करेगा। साथ ही, कंपनी इन थर्मल यूनिट्स की स्थापना और प्रारंभिक संचालन की निगरानी भी करेगी।

इस बड़ी डील के असर से BHEL के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। पिछले पांच दिनों में कंपनी का शेयर 4% तक चढ़ चुका है। हालांकि, शुक्रवार को यह 0.38% की गिरावट के साथ ₹263.45 पर बंद हुआ।

BHEL का मार्केट कैप फिलहाल ₹91,900 करोड़ के करीब है। कंपनी का शेयर एक महीने में 2% और छह महीनों में 12% तक बढ़ा है, जबकि बीते एक साल में इसमें 11% की गिरावट दर्ज की गई।

यह डील BHEL के लिए न केवल वित्तीय रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि देश में ऊर्जा उत्पादन ढांचे को मजबूत करने की दिशा में भी अहम कदम माना जा रहा है।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter