• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
व्यपार और भी
अब राजमार्ग यात्रा एप बताएगा सबसे सस्ता टोल रूट, NHAI की नई सुविधा से आसान और किफायती होगी यात्रा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 जून 2025,  12:15 AM IST
  • 965
अब राजमार्ग यात्रा एप बताएगा सबसे सस्ता टोल रूट, NHAI की नई सुविधा से आसान और किफायती होगी यात्रा राजमार्ग प्राधिकरण का डिजिटल इनोवेशन, यात्रियों को मिलेगा सबसे कम टोल वाले रूट का विकल्प

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अपने लोकप्रिय 'राजमार्ग यात्रा एप' (Raj Marg Yatra App) पर एक नई और उपयोगी सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है। इस फीचर के जरिए अब वाहन चालकों को यह जानकारी मिल सकेगी कि दो शहरों के बीच सबसे कम टोल वाला रास्ता कौन-सा है।

इस नवाचार का उद्देश्य यात्रा को न केवल सुविधाजनक बल्कि किफायती बनाना भी है। NHAI के अनुसार, यह अपडेट यात्रियों को उनके रूट प्लानिंग में मदद करेगा और अतिरिक्त टोल खर्च से बचाएगा। यह खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो नियमित रूप से अंतरराज्यीय या लंबी दूरी की यात्रा करते हैं।

इस एप में पहले से ही टोल प्लाजा की जानकारी, फास्टैग रिचार्ज, निकटतम सुविधाएं, और रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट जैसे कई फीचर्स मौजूद हैं। अब इस नई सुविधा के जुड़ने से यह एप और अधिक यूजर-फ्रेंडली और ट्रैवल स्मार्ट बन गया है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter