• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मनोरंजन और भी
'मैसा' में रश्मिका मंदाना का दमदार अवतार, पहला लुक देख फैंस हुए हैरान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 जून 2025,  12:26 AM IST
  • 363
'मैसा' में रश्मिका मंदाना का दमदार अवतार, पहला लुक देख फैंस हुए हैरान ‘छावा’ और ‘सिकंदर’ के बाद अब ‘मैसा’ में निभाएंगी अनदेखा किरदार

मुंबई। ज्वाला एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय का जादू बिखेर चुकीं अभिनेत्री रश्मिका मंदाना एक बार फिर चर्चा में हैं। 'छावा', 'सिकंदर' और 'कुबेरा' जैसी चर्चित फिल्मों के बाद अब उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'मैसा' (Mysaa) से पहला लुक जारी किया है।

रश्मिका इस फिल्म में एक दमदार और अनदेखे अवतार में नजर आ रही हैं, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। लुक में उनका इंटेंस एक्सप्रेशन और नया स्टाइल उनकी भूमिका की गहराई का संकेत देता है।

फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, 'मैसा' एक थ्रिल और इमोशन से भरपूर कहानी होगी, जिसमें रश्मिका का किरदार कहानी का केंद्रीय पात्र होगा। उनके इस लुक ने सोशल मीडिया पर भी धमाल मचा दिया है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter