• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
तमिल एक्टर कृष्णा कुलशेखरन ड्रग्स केस में गिरफ्तार, चेन्नई पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 जून 2025,  12:30 AM IST
  • 678
अभिनेता श्रीकांत से पूछताछ के बाद सामने आया नाम, इंडस्ट्री में हड़कंप

चेन्नई।तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेता कृष्णा कुलशेखरन को चेन्नई पुलिस ने ड्रग्स से जुड़े मामले में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले 25 जून को उनसे पूछताछ की गई थी।

उल्लेखनीय है कि इसी केस में कुछ दिन पहले अभिनेता श्रीकांत को भी नुंगमबक्कम पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और सबूतों के आधार पर कृष्णा की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है। फिल्म इंडस्ट्री में इस कार्रवाई के बाद हलचल तेज हो गई है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter