• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
12वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ मिली
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 अक्टूबर 2024,  09:48 PM IST
  • 311
हरदी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली। छात्रा की हालत बेहद नाजुक है और उसे जिला मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी अनुसार छात्रा शुक्रवार को 10:00 बजे स्कूल गई थी, लेकिन शाम को घर नहीं लौटी।
कोरबा, हरदी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली। छात्रा की हालत बेहद नाजुक है और उसे जिला मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी अनुसार छात्रा शुक्रवार को 10:00 बजे स्कूल गई थी, लेकिन शाम को घर नहीं लौटी। ग्रामीणों ने देर रात उसे गांव के पास स्थित पानी टंकी के नीचे खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। छात्रा के पिता ने उसके साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है। हरदी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना स्थल से छात्रा के चप्पल और पैर के निशान मिले हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter