• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
ऑपरेशन सिंदूर का हीरो बना RAW चीफ, जानिए कौन हैं पराग जैन..
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 जून 2025,  05:42 PM IST
  • 511
ऑपरेशन सिंदूर का हीरो बना RAW चीफ, जानिए कौन हैं पराग जैन..

भारत की सबसे प्रतिष्ठित खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) को नया प्रमुख मिल गया है। केंद्र सरकार ने 1989 बैच के पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी पराग जैन को दो साल के कार्यकाल के लिए रॉ का प्रमुख नियुक्त किया है। वह मौजूदा प्रमुख रवि सिन्हा की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। पराग जैन औपचारिक रूप से 1 जुलाई 2025 से कार्यभार संभालेंगे।

कौन हैं पराग जैन?

पराग जैन 1989 बैच के पंजाब कैडर के IPS अधिकारी हैं। वर्तमान में वे एविएशन रिसर्च सेंटर (ARC) के प्रमुख के रूप में काम कर रहे थे, जो देश की तकनीकी खुफिया इकाई मानी जाती है। अब उन्हें 2 साल के लिए रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे मौजूदा रॉ प्रमुख रवि सिन्हा की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। पराग जैन 1 जुलाई 2025 से कार्यभार संभालेंगे।

ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

एविएशन रिसर्च सेंटर के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पराग जैन ने पाकिस्तान की सैन्य गतिविधियों पर बारीक नजर रखी और भारत को सटीक खुफिया जानकारी उपलब्ध कराई। इस ऑपरेशन ने पाकिस्तान की रक्षा तैयारियों को बेनकाब करने में अहम योगदान दिया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter