• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अन्य शहर और भी
बिहार में देश की पहली मोबाइल ऐप वोटिंग: 80% लोगों ने फोन से डाला वोट, दुबई-कतर से भी हुई हिस्सेदारी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 जून 2025,  06:07 PM IST
  • 601
बिहार में देश की पहली मोबाइल ऐप वोटिंग: 80% लोगों ने फोन से डाला वोट, दुबई-कतर से भी हुई हिस्सेदारी

पटना/नई दिल्ली। भारत में पहली बार मोबाइल ऐप के जरिए मतदान की शुरुआत हो गई है। बिहार के 26 जिलों की 42 नगर पालिकाओं के उपचुनाव में यह ऐतिहासिक प्रयोग किया गया, जिसमें 6 नगर पालिकाओं में पायलट प्रोजेक्ट के तहत ई-वोटिंग कराई गई।

इस तकनीक के तहत वोटिंग सेंटर तक नहीं पहुंच पाने वाले मतदाताओं को घर बैठे वोट डालने की सुविधा दी गई। इसके लिए चुनाव आयोग ने दो विशेष मोबाइल ऐप लॉन्च किए।

ई-वोटिंग के लिए 50 हजार से ज्यादा लोगों ने पहले से रजिस्ट्रेशन कराया था। सोमवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक ई-वोटिंग हुई, जिसमें 80% से ज्यादा लोगों ने मोबाइल ऐप से वोट डाला। वहीं, 35% मतदाता पारंपरिक बूथ पर पहुंचे

सबसे खास बात यह रही कि दुबई और कतर जैसे देशों में रह रहे प्रवासी बिहारियों ने भी ऐप के जरिए वोटिंग में भागीदारी की। मोतिहारी की रहने वाली विभा भारत की पहली ई-वोटर बनीं, जिन्होंने मोबाइल ऐप से पहला वोट डाला।

यह प्रयोग भारत में चुनावी प्रक्रिया के डिजिटलीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। यदि यह सफल रहता है, तो भविष्य में पूरे देश में डिजिटल वोटिंग को अपनाने का रास्ता खुल सकता है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter