• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
व्यपार और भी
दुनिया की पहली ड्राइवरलेस डिलीवरी: टेस्ला की 'मॉडल Y' कार बिना इंसान के पहुंची ग्राहक के घर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 जून 2025,  06:14 PM IST
  • 630
दुनिया की पहली ड्राइवरलेस डिलीवरी: टेस्ला की 'मॉडल Y' कार बिना इंसान के पहुंची ग्राहक के घर

टेक्सास/सिलिकॉन वैली।
इलॉन मस्क ने अपने जन्मदिन पर तकनीक की दुनिया में एक और इतिहास रच दिया। उनकी कंपनी टेस्ला ने पहली बार फुली ऑटोनॉमस (स्वचालित) कार ‘मॉडल Y’ की ऐसी डिलीवरी की, जिसमें कार बिना किसी ड्राइवर या रिमोट ऑपरेटर के फैक्ट्री से ग्राहक के घर तक पहुंची।

इस ऐतिहासिक डिलीवरी का वीडियो टेस्ला ने X (पूर्व में ट्विटर) पर जारी किया, जिसमें कार को ट्रैफिक सिग्नल, हाईवे और भीड़भाड़ वाली सड़कों पर खुद-ब-खुद चलते हुए देखा जा सकता है।

AI चीफ अशोक एलुस्वामी ने बताया कि इस दौरान कार ने 116 किमी/घंटा (72 mph) की टॉप स्पीड भी पकड़ी। कार ने पूरे सफर में किसी इंसानी मदद के बिना खुद नेविगेट किया, रोका और मोड़ा।

टेस्ला मॉडल Y की कीमत और खासियत:

  • शुरुआती कीमत: $40,000 (करीब ₹34 लाख)

  • वेरिएंट: रियर व्हील ड्राइव, लॉन्ग रेंज, परफॉर्मेंस

  • टॉप वेरिएंट की कीमत: $60,000 (करीब ₹51 लाख)

मॉडल Y को पहली बार मार्च 2019 में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसे फुल सेल्फ-ड्राइविंग AI टेक्नोलॉजी से अपडेट कर नया मुकाम दिया गया है।

यह डिलीवरी न केवल टेस्ला के लिए बल्कि पूरी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए नई क्रांति की शुरुआत मानी जा रही है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter