• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान दो जुलाई को:एक जुलाई को नामांकन; रेस में आदिवासी केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके सबसे आगे
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 जून 2025,  06:19 PM IST
  • 767
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान दो जुलाई को:एक जुलाई को नामांकन; रेस में आदिवासी केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके सबसे आगे

एमपी बीजेपी को दो जुलाई को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। चुनाव के लिए एक जुलाई को नाम निर्देशन पत्र दाखिल होंगे। अगले दिन भाजपा की वृहद कार्यसमिति की बैठक होगी, जिसमें नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा।

एक कार्यक्रम के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री डीडी उईके। - Dainik Bhaskar

एक कार्यक्रम के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री डीडी उईके।

संगठन ने मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की जगह नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्वाचन कार्यक्रम तय कर लिया है। चुनाव की प्रक्रिया चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में होगी। वे एक जुलाई को भोपाल पहुंचेंगे।

मप्र में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों में आदिवासी वर्ग के नेताओं में बैतूल सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके के नाम पर मंथन तेजी से शुरू हुआ है। वे बैतूल से दूसरी बार के सांसद और केंद्र सरकार में राज्यमंत्री हैं।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter