• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
आप नेताओं पर FIR का विरोध, कहा-हम डरने वाले नहीं:प्रदेश उपाध्यक्ष बोले-जहां सड़क पर गड्ढा होगा वहां भाजपा का झंडा होगा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 जून 2025,  06:34 PM IST
  • 807
आप नेताओं पर FIR का विरोध, कहा-हम डरने वाले नहीं:प्रदेश उपाध्यक्ष बोले-जहां सड़क पर गड्ढा होगा वहां भाजपा का झंडा होगा

ग्वालियर में अपने नेता और कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज होने से आम आदमी पार्टी में आक्रोश में है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट रोहित गुप्ता कहा कि हम लगातार खराब सड़कों को लेकर अभियान चला रहे हैं।

हमारा अभियान ही है कि जहां सड़क पर गड्ढा होगा, वहां भाजपा का झंडा होगा। हम भाजपा के तानाशाही रवैए से डरने वाले नहीं है। जितनी FIR कराना है उतनी करा लें। आम आदमी पार्टी डरने वाली नहीं है।

बता दें, ग्वालियर के सिटी सेंटर कैलाश विहार में शुक्रवार शाम आम आदमी पार्टी के 'जहां सड़क पर होगा, वहां भाजपा का झंडा होगा' चलाया। जिसके तहत कीचड़ में झंडा गाड़ने पर भाजपा ने आपत्ति जताई और एक राष्ट्रीय दल के ध्वज के अपमान का आरोप लगाते हुए विश्वविद्यालय थाना में आप नेताओं पर मामला दर्ज किया था।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter