• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
संभाग स्तरीय सामाजिक सद्भावना महासम्मेलन 30 जून को दुर्ग में
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 जून 2025,  07:19 PM IST
  • 701
संभाग स्तरीय सामाजिक सद्भावना महासम्मेलन 30 जून को दुर्ग में

दुर्ग, छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन द्वारा संभाग स्तरीय सामाजिक सद्भावना महासम्मेलन का आयोजन दिनांक 30 जून 2025, सोमवार को प्रातः 11 बजे से माँ कर्मा भवन, पोटियाकला, दुर्ग में किया जाएगा। इस आयोजन की जानकारी दुर्ग संभाग अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू ने दी है।

महासम्मेलन के मुख्य उद्देश्य में दुर्ग संभाग अंतर्गत आने वाले जिलों – दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, खैरागढ़, कबीरधाम, बेमेतरा, मोहला-मानपुर की जिला एवं संभाग स्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार करना शामिल है। साथ ही सामाजिक समरसता, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को भी सम्मेलन में प्रमुखता से रखा जाएगा।

इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत अतिथियों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। साथ ही सामाजिक समरसता में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

महासम्मेलन में प्रदेश स्तरीय संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से:

प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ यादव

प्रदेश संयोजक ब्रम्हदेव पटेल

महामंत्री लखन लाल साहू

उपाध्यक्ष गण: संत कुमार केसकर, अनुरूप साहू, घनश्याम देवांगन, भोजराम डडसेना

कोषाध्यक्ष जीवनलाल सिन्हा

मुख्य सलाहकार रमेश साहू

अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ प्रांताध्यक्ष भानु प्रताप यादव

साहित्य-सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रांताध्यक्ष डा. कृष्ण कुमार पाटिल

मीडिया प्रभारी डा. डी. पी. देशमुख

महिला प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजिका श्रीमती सुमन देवांगन

भिलाई स्टील प्लांट प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय कुमार रात्रे

संगठन सचिव भागवत सोनी

कार्यालय सचिव डा. कल्याण साहू

रायपुर संभाग अध्यक्ष ईश्वर पटेल, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष संतोष पटेल सहित सभी समाज प्रमुख एवं संगठन पदाधिकारीगण सम्मिलित होंगे।

दुर्ग संभाग अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनुरूप साहू ने संयुक्त रूप से आमजन से महासम्मेलन में सहभागिता कर सामाजिक एकता, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के इस प्रयास को सफल बनाने की अपील की है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter