• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
रायपुर में खौफ फैलाने वाला आदतन अपराधी गिरफ्तार, गांव में घुसकर करता था वसूली और धमकी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 जून 2025,  04:46 PM IST
  • 711
रायपुर में खौफ फैलाने वाला आदतन अपराधी गिरफ्तार, गांव में घुसकर करता था वसूली और धमकी

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तुलसी में आतंक का पर्याय बन चुका आदतन अपराधी दिग्गी उर्फ दिगेंद्र धीवर को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीते कई दिनों से ग्रामीणों को चाकू और छुरी दिखाकर डराने, रात में घरों में घुसने और अवैध वसूली करने जैसे कृत्य कर रहा था।

28 जून को पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा और गांव में जुलूस निकालते हुए लोगों को उसकी करतूतें बताईं। पुलिस का कहना है कि पैसे नहीं देने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता था।

दिगेंद्र के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter