• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
भोपाल में बर्थडे पार्टी के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, गैंगस्टर के गुर्गों पर आरोप; इलाके में फैली दहशत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 29 जून 2025,  05:26 PM IST
  • 636
भोपाल में बर्थडे पार्टी के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, गैंगस्टर के गुर्गों पर आरोप; इलाके में फैली दहशत

भोपाल।राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब बर्थडे पार्टी से लौट रहे एक युवक अमित वर्मा (22) की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाले 6 बदमाश दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे, जिन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोली अमित के सिर और पेट में लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हत्या का आरोप कुख्यात बदमाश नसीम बन्ने खां और उसके साथियों पर है। नसीम खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बताता है। पुलिस के अनुसार, हमलावर असल में राजा खटीक को निशाना बनाने आए थे, जो घटना के वक्त अमित के साथ मौजूद था।

घटना के बाद पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर ₹30,000 का इनाम घोषित किया है।
अमित वर्मा बरखेड़ी फाटक, खटीकपुरा में रहता था और एक गार्मेंट्स शॉप में काम करता था। वह अपने दोस्त आशू खटीक के जन्मदिन पर लीलाधर कॉलोनी गया था। केक कटिंग के बाद सभी दोस्त सड़क पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी हमलावरों ने गोलियां चला दीं।

पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter