• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
कांग्रेस मुख्यालय में चोरी की घटना से हड़कंप, पीसीसी चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 30 जून 2025,  05:30 PM IST
  • 1335
कांग्रेस मुख्यालय में चोरी की घटना से हड़कंप, पीसीसी चीफ दीपक बैज का मोबाइल चोरी

रायपुर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाइल फोन चोरी हो गया। यह घटना उस समय हुई जब कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मुख्यालय में चल रही थी।बैठक के दौरान कुछ समय के लिए दीपक बैज हॉल से बाहर निकलकर मीडिया से बातचीत कर रहे थे, तभी किसी ने उनके iPhone 15 Pro पर हाथ साफ कर दिया। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि चोरी करने वाला व्यक्ति कार्यकर्ता के वेश में मुख्यालय में घुसा था।घटना की सूचना खम्हारडीह थाने में दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोबाइल चोरी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई है।

    सीसीटीवी की कमी पर सियासत गरमाई

इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी की नेत्री राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रदेश मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, "सुनने में आया है कि कांग्रेस अध्यक्ष का फोन उनके ही मुख्यालय से चोरी हो गया। जब चोर को पकड़ने की कोशिश की गई तो पता चला कि वहां CCTV कैमरे ही नहीं हैं!"
राधिका खेड़ा ने यह भी याद दिलाया कि जब उन्हें पहले इसी मुख्यालय में बंद किया गया था, तब भी सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले थे। उन्होंने आरोप लगाया कि, “पांच साल तक इस मुख्यालय में आखिर क्या ऐसा छिपाया गया कि वहां निगरानी के साधन ही नहीं लगाए गए?”
कांग्रेस मुख्यालय की सुरक्षा पर उठे सवाल
मोबाइल चोरी की इस घटना ने कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर यह सवाल उठ रहा है कि इतनी महत्वपूर्ण जगह पर सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं लगाए गए, वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने इसे कांग्रेस के ‘अंदरूनी राज’ छिपाने की कोशिश से जोड़ते हुए राजनीतिक हमला तेज कर दिया है।
फिलहाल, पुलिस मोबाइल चोरी की जांच में जुटी है और कांग्रेस कार्यकर्ता भी मुख्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter