• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
भोपाल और भी
भोपाल को मिला राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का कैंपस, कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 जुलाई 2025,  05:48 PM IST
  • 542
भोपाल को मिला राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का कैंपस, कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 1 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक में एक अहम निर्णय लेते हुए गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) के भोपाल कैंपस को मंजूरी दे दी गई है।

यह कैंपस राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) परिसर में 10 एकड़ भूमि पर अस्थायी रूप से स्थापित किया जाएगा। जब तक विश्वविद्यालय का स्थायी भवन तैयार नहीं हो जाता, तब तक कक्षाएं RGPV परिसर से ही संचालित होंगी।

इस फैसले से मध्यप्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा नीति और आंतरिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में शिक्षा और करियर के नए अवसर मिलेंगे। यह कैंपस रक्षा क्षेत्र में दक्ष मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में राज्य की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter