• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अन्य शहर और भी
अब एक ही ऐप में टिकट बुकिंग से लेकर खाना ऑर्डर तक की सुविधा, रेल मंत्री ने लॉन्च किया ‘RailOne’ ऐप
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 जुलाई 2025,  06:08 PM IST
  • 1254
अब एक ही ऐप में टिकट बुकिंग से लेकर खाना ऑर्डर तक की सुविधा, रेल मंत्री ने लॉन्च किया ‘RailOne’ ऐप

नई दिल्ली। रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब टिकट बुकिंग, ट्रेन स्टेटस, PNR चेक, यात्रा प्लानिंग और ट्रेन में भोजन ऑर्डर करने जैसी तमाम सुविधाएं एक ही मोबाइल ऐप पर मिलेंगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार (1 जुलाई) को ‘RailOne’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।

इस बहुउपयोगी ऐप को सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) ने तैयार किया है और इसे CRIS के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर लॉन्च किया गया। रेल मंत्रालय ने इसे यात्रियों के लिए एक 'वन-स्टॉप डिजिटल सॉल्यूशन' बताया है।

एंड्रॉइड और iOS दोनों पर उपलब्ध
'RailOne' ऐप को एंड्रॉइड के प्ले स्टोर और iOS के ऐप स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। यह ऐप यात्रियों को यात्रा से जुड़ी हर जानकारी एक ही जगह देने के मकसद से तैयार किया गया है।

मुख्य सुविधाएं:

  • ऑनलाइन टिकट बुकिंग

  • लाइव ट्रेन स्टेटस

  • PNR स्टेटस

  • यात्रा योजना

  • ऑनबोर्ड फूड ऑर्डरिंग

रेल मंत्री ने कहा कि RailOne ऐप डिजिटल इंडिया की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिससे करोड़ों यात्रियों को राहत मिलेगी और उनकी यात्रा और अधिक सुगम और सुविधाजनक होगी।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter