• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
कर्नाटक कांग्रेस में घमासान: 100 विधायक चाहते हैं नेतृत्व परिवर्तन, सीएम सिद्धारमैया पर संकट गहराया
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 जुलाई 2025,  06:40 PM IST
  • 424
कर्नाटक कांग्रेस में घमासान: 100 विधायक चाहते हैं नेतृत्व परिवर्तन, सीएम सिद्धारमैया पर संकट गहराया

बेंगलुरु। कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान तेज होती जा रही है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के करीबी विधायक एचए इकबाल हुसैन के एक बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने दावा किया है कि 138 में से लगभग 100 विधायक मौजूदा नेतृत्व में बदलाव चाहते हैं।

एचए हुसैन ने कहा कि अगर अभी नेतृत्व परिवर्तन नहीं हुआ, तो 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सत्ता में वापसी बेहद कठिन हो जाएगी। हालांकि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया फिलहाल पद छोड़ने के मूड में नहीं हैं।

इस सियासी हलचल के बीच कांग्रेस आलाकमान भी सक्रिय हो गया है। पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला बेंगलुरु पहुंचकर असंतुष्ट विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं।

जानकारों की मानें तो यह मुद्दा अब सिर्फ राज्य का नहीं रहा, बल्कि हाईकमान की साख से भी जुड़ गया है। आने वाले दिनों में कांग्रेस नेतृत्व कोई बड़ा फैसला ले सकता है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter