• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
बदलेंगे 9 राज्यों के BJP अध्यक्ष
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 जुलाई 2025,  06:50 PM IST
  • 190
BJP जल्द ही 9 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों का ऐलान करेगी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। जानिए कौन-कौन से नेता रेस में हैं।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) में संगठनात्मक फेरबदल का दौर अब अंतिम चरण में है। भाजपा अगले दो दिनों में 9 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा करने जा रही है। महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सहित 7 राज्यों में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित 4 राज्यों में आज नामांकन होंगे। देर शाम तक नए अध्यक्ष को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी। इन नियुक्तियों के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता भी साफ हो जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सहित 7 राज्यों में नामांकन प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हुई है। सभी जगह सिंगल नामांकन हुए हैं। इसलिए इनका ही प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है। आज औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

इन राज्यों को मिलेंगे नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष?

राज्य BJP प्रदेश अध्यक्ष (संभावित)

आंध्र प्रदेश

पीवीएन माधव

महाराष्ट्र

रवींद्र चव्हाण

हिमाचल प्रदेश

राजीव बिंदल

उत्तराखंड

महेंद्र भट्ट (पुनर्नियुक्ति)

तेलंगाना

रामचंद्र राव

पुड्डुचेरी

वीपी रामलिंगम

मिजोरम

के. बैचुआ (पूर्व मंत्री)

 

4 राज्यों में नामांकन आज
मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दमन और दीव और लद्दाख में 1 जुलाई (मंगलवार) को नामांकन जमा होंगे। यहां भी सिंगल नाम रहे तो फिर शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी। अन्यथा 2 जुलाई (बुधवार) को मतदान के बाद अध्यक्ष का ऐलान किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जुलाई में संभव
भाजपा के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी होता है, जब 50% से अधिक राज्य इकाइयों में संगठनात्मक चुनाव हो जाएं। वर्तमान में पार्टी की 37 मान्यता प्राप्त राज्य इकाइयां हैं। इनमें से 14 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जा चुके हैं। 19 राज्यों में चुनाव प्रक्रिया चल रही है। इस सप्ताह इन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter