• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
सूरजपुर और भी
पुलिस जवानों को जन्मदिन पर मिलेगा अवकाश, सूरजपुर एसएसपी की सराहनीय पहल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 जुलाई 2025,  06:58 PM IST
  • 290
पुलिस जवानों को जन्मदिन पर मिलेगा अवकाश, सूरजपुर एसएसपी की सराहनीय पहल

सूरजपुर। पुलिस विभाग में एक मिसाल कायम करते हुए सूरजपुर एसएसपी और डीआईजी प्रशांत कुमार ठाकुर ने जवानों के जीवन में खुशियों की मिठास घोलने की अनोखी पहल की है। अब जवानों को उनके जन्मदिन के अवसर पर एक दिन की छुट्टी दी जाएगी, ताकि वे अपने परिवार के साथ विशेष दिन मना सकें।

एसएसपी ठाकुर के निर्देश पर संबंधित थाना व चौकी प्रभारी को आदेश दिया गया है कि जिस भी जवान का जन्मदिन हो, उस दिन थाने में केक काटकर उसका उत्सव मनाया जाए। यह आयोजन जवानों के परिजनों की उपस्थिति में किया जाएगा, जिससे पारिवारिक जुड़ाव भी और मजबूत हो सके।

इस सराहनीय पहल की शुरुआत कोतवाली में पदस्थ एक ASI के जन्मदिन से हुई, जहां परिजनों की मौजूदगी में केक काटा गया और पूरे स्टाफ ने मिलकर जन्मदिन मनाया।

जवानों में इस फैसले को लेकर उत्साह और खुशी की लहर है, और आमजन भी पुलिस प्रशासन की इस मानवीय सोच की तारीफ कर रहे हैं।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter