• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
AC विवाद में जांजगीर-चाम्पा विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार, मुचलका जमानत पर रिहा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 जुलाई 2025,  07:05 PM IST
  • 932
AC विवाद में जांजगीर-चाम्पा विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार, मुचलका जमानत पर रिहा

जांजगीर-चाम्पा।छत्तीसगढ़ के जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू को पुलिस ने उनके चाम्पा स्थित मकान में AC लगाने को लेकर पड़ोसी से हुए विवाद और मारपीट मामले में गिरफ्तार किया। हालांकि मामला जमानतीय होने की वजह से उन्हें मुचलका जमानत पर रिहा कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते दिनों की है जब AC लगाने को लेकर विधायक साहू और उनके पड़ोसी के बीच विवाद बढ़ गया था, जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गया। इस मामले में पुलिस ने 11 जून को बालेश्वर साहू के खिलाफ BNS की धारा 329(4), 296, 351(2), 115(2) के तहत मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत विधायक को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। मामले की जांच जारी है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter