• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
सड़क की मांग को लेकर चक्काजाम करने पर चाम्पा विधायक व्यास कश्यप समेत 12 लोगों पर केस दर्ज
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 जुलाई 2025,  07:08 PM IST
  • 1116
सड़क की मांग को लेकर चक्काजाम करने पर चाम्पा विधायक व्यास कश्यप समेत 12 लोगों पर केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के चाम्पा विधायक व्यास कश्यप और उनके 11 सहयोगियों के खिलाफ सड़क निर्माण की मांग को लेकर किए गए चक्काजाम के मामले में केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 30 जून को विधायक ने स्कूली बच्चों को भी चक्काजाम में शामिल करते हुए करीब 5 घंटे तक सड़क जाम रखी थी। इस प्रदर्शन में जर्वे गांव के सरपंच, उप सरपंच, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल थे।

इस मामले में सिटी कोतवाली जांजगीर में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रशासन ने चक्काजाम को कानून व्यवस्था में बाधा बताते हुए संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter