• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, बैतूल विधायक हेमंत विजय खंडेलवाल का चयन लगभग तय
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 जुलाई 2025,  08:33 AM IST
  • 358
मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, बैतूल विधायक हेमंत विजय खंडेलवाल का चयन लगभग तय

भोपाल ब्यूरो। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी को आज अपना नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। बैतूल विधायक हेमंत विजय खंडेलवाल का पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चयन लगभग तय माना जा रहा है। मंगलवार शाम राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में उन्होंने औपचारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री मोहन यादव और चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर भी मौजूद रहे। स्क्रूटनी के बाद पार्टी की ओर से उनके नाम की औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है।

हेमंत खंडेलवाल, बैतूल के पूर्व सांसद विजय कुमार खंडेलवाल के पुत्र हैं। उन्हें एक अनुभवी, संगठननिष्ठ और संघ के मजबूत संपर्क वाले नेता के रूप में जाना जाता है। संगठन के भीतर उनकी पकड़ और स्वीकार्यता को देखते हुए उन्हें आगामी 2028 विधानसभा चुनाव और 2029 लोकसभा चुनाव की रणनीति को गति देने की जिम्मेदारी दी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार हेमंत खंडेलवाल को मुख्यमंत्री मोहन यादव की पसंद माना जा रहा है, वहीं उनके नाम पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की भी सहमति है। यह नियुक्ति भाजपा संगठन में युवा नेतृत्व को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

JwalaExpress.com पर पढ़ते रहिए मध्यप्रदेश और देश की सबसे विश्वसनीय राजनीतिक खबरें।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter