• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
राजिम को मिली विकास की सौगात
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 जुलाई 2025,  08:44 AM IST
  • 502
छत्तीसगढ़ सरकार ने राजिम के विकास के लिए 44 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। जिसको लेकर विधायक रोहित साहू ने सीएम विष्णुदेव साय और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव का आभार जताया है।

राजिम। छत्तीसगढ़ सरकार ने राजिम के विकास के लिए 44 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। जिसमें 34 करोड़ 19 लाख की लागत से लक्ष्मण झुला से नवीन मेला मैदान तक फोरलेन बनाने के लिए, और 9 करोड़ की लागत से राजिम साई मंदिर से नवागांव पुल तक चौड़ीकरण की स्वीकृति दी गई है। विधायक रोहित साहू की सक्रियता से धर्मनगरी राजिम का विकास लगातार हो रहा है। विधायक श्री साहू के प्रयासों से छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा दो सड़कों के लिए 44 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसमें एक सड़क फोरलेन चौडाई की बनेगी।

पहला मार्ग नवीन मेला ग्राउंड चौबेबांधा राजिम से नदी तट लक्ष्मण झूला तक फोरलेन बनेगी जिसकी कुल लम्बाई 3.50 किमी तथा लागत राशि 34 करोड़ 19 लाख 52 हजार रूपये है। दूसरा मार्ग राजिम- चौबेबांधा- नवागांव पुल तक चौड़ीकरण कार्य जिसकी लम्बाई 3.30 किमी तथा लागत राशि 9 करोड़ 4 हजार रूपये शामिल है। विधायक रोहित साहू ने इसके लिए प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय, लोक निर्माण मंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।

इस स्वीकृति से राजिम का होगा विकास
विधायक श्री साहू ने कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। राजिम की गरिमा के अनुरूप अब विकास कार्य हो रहा है। आने वाले दिनों में इस मार्ग के बन जाने से राजिम कुंभ कल्प की दिव्यता और भव्यता और भी बढ़ेगी। इस मार्ग के बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही देश विदेश के लोग राजिम की भव्यता को निहारने आएंगे जिससे पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी। विधायक रोहित साहू ने आगे कहा कि ये सड़कें राजिम की वैश्विक पहचान को और अधिक सुदृढ़ करेगी। यह मार्ग मेला ग्राउंड से मुख्य धार्मिक स्थल को जोड़ेंगी, जिससे श्रद्धालुओं, पर्यटकों, व्यापारियों और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी। जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इन सड़कों के बनने से कनेक्टिविटी की समस्या हल होगी। उन्होंने बताया कि स्वीकृत प्राक्कलनों के बाद जल्द ही इन मार्गों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त कि निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण होगा। यह स्वीकृति धर्मनगरी राजिम के विकास की नई दिशा तय करने वाली साबित होगी।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter