• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
इंदिरा मार्केट दुर्ग में खत्री इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग, 3 फायर ब्रिगेड मौके पर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 जुलाई 2025,  12:21 PM IST
  • 1552
इंदिरा मार्केट दुर्ग में खत्री इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग, 3 फायर ब्रिगेड मौके पर

दुर्ग। इंदिरा मार्केट क्षेत्र में स्थित खत्री इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की भयावहता को देखते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियाँ मौके पर भेजी गईं, जो आग बुझाने में जुटी हुई हैं।

देखें वीडियो 

https://youtube.com/shorts/LF6ebSiZPXE?si=S21rKvD9O_-oE0_-

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुकान के अंदर वायरिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पहले से की जा रही थी।

सूत्रों के अनुसार, नगर निगम दुर्ग द्वारा जिन शर्तों पर दुकानों को भवन अनुज्ञा जारी किया गया है, उनका पालन कई दुकानदार नहीं कर रहे हैं। यही लापरवाही इस तरह की घटनाओं को न्योता दे रही है। गौरतलब है कि कुछ ही समय पूर्व इसी क्षेत्र में स्थित शीला होटल और घर संसार दुकान में भी इसी तरह की आगजनी की घटनाएँ हो चुकी हैं।

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि निगम को दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था और इलेक्ट्रिक फिटिंग की नियमित जांच करनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन शोरूम में लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया है। प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

इंदिरा मार्केट दुर्ग में खत्री इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग, 3 फायर ब्रिगेड मौके पर

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter