• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
दुर्ग नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल: सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के प्रभार से पंकज चंद्रवंशी मुक्त, अंदरूनी दबाव और राजनीतिक हस्तक्षेप की अटकलें तेज
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 जुलाई 2025,  03:25 PM IST
  • 1647
दुर्ग नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल: सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के प्रभार से पंकज चंद्रवंशी मुक्त, अंदरूनी दबाव और राजनीतिक हस्तक्षेप की अटकलें तेज

दुर्ग, नगर पालिक निगम, दुर्ग द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री पंकज चंद्रवंशी, जो वर्तमान में प्रोग्रामर पद पर कार्यरत हैं, को सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। आदेश क्रमांक 243/सा०प्र०/स्टेनो/2025 के तहत यह निर्णय लिया गया, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा। शेष दायित्वों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

हालांकि यह आदेश प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के उद्देश्य से जारी किया गया है, लेकिन निगम सूत्रों की मानें तो स्वास्थ्य विभाग में लगातार बढ़ते राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण यह निर्णय लिया गया है।

हाल ही में स्वास्थ्य विभाग में एक के बाद एक नोडल अधिकारी और अतिरिक्त सहायक की नियुक्ति की गई थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि प्रशासन पर बाहरी दबाव बढ़ रहा है। पहले जहां एक ही प्रभारी के भरोसे स्वास्थ्य विभाग का संचालन होता था, वहीं अब कई स्तरों पर जिम्मेदारियां बांटी जा रही हैं।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव राजनीतिक लाभ प्राप्त करने की कोशिश कर रहे कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों की मंशा पूरी न हो पाने के चलते किया गया है। यह भी चर्चा है कि स्वास्थ्य विभाग में एक और बड़ा फेरबदल किया जा सकता है, जिसमें किसी राजनेता के करीबी व्यक्ति को प्रमुख जिम्मेदारी दी जा सकती है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में निगम प्रशासन किस दिशा में आगे बढ़ता है और क्या यह कदम केवल एक साधारण प्रशासनिक प्रक्रिया है या इसके पीछे कुछ और भी कहानी छिपी है।

(रिपोर्ट: संवाददाता, दुर्ग)


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter