• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मनोरंजन और भी
77 साल की मुमताज ने खोला जवां दिखने का राज: बोलीं- 'फिलर्स कराती हूं, जरूरत पड़ी तो प्लास्टिक सर्जरी भी कराऊंगी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 जुलाई 2025,  09:23 PM IST
  • 187
77 साल की मुमताज ने खोला जवां दिखने का राज: बोलीं- 'फिलर्स कराती हूं, जरूरत पड़ी तो प्लास्टिक सर्जरी भी कराऊंगी

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने ब्यूटी रूटीन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 77 वर्ष की उम्र में भी अपनी चमकदार त्वचा और स्टाइल के लिए मशहूर मुमताज ने स्वीकार किया कि वह हर चार महीने में फेस फिलर्स का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें प्लास्टिक सर्जरी से कोई परहेज नहीं है और जरूरत पड़ने पर वह यह विकल्प अपनाने से पीछे नहीं हटेंगी।

फेस फिलर्स करवा लेती हूं"

एक इंटरव्यू में मुमताज़ ने बताया, “अगर आप एक्सरसाइज नहीं करेंगे, तो अच्छे नहीं दिखेंगे। मैंने कभी फेशियल लिफ्ट नहीं करवाई है, लेकिन जब थक जाती हूं तो फेस के दोनों तरफ फिलर्स लगवा लेती हूं। इससे 1-2 महीने काम चल जाता है। मैं हर चार महीने में एक बार ऐसा करती हूं।”

मुमताज़ ने आगे कहा कि उन्हें प्लास्टिक सर्जरी से कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा- “अगर आपको लगता है कि आपमें कुछ कमी है, तो उसे ठीक करना चाहिए। यह कोई अपराध नहीं है। हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। अगर मुझे कभी लगे कि मुझे कोई बदलाव करना चाहिए, तो मैं जरूर करूंगी। अगर प्लास्टिक सर्जरी से मैं और सुंदर दिखती हूं, तो क्यों नहीं? हर किसी को करना चाहिए।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter