• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
हिमाचल में 30 जून की रात 16 जगह बादल फटे:पटिकरी पावर प्रोजेक्ट तबाह, 12 लोगों ने भागकर जान बचाई; राज्य में अब तक 51 मौतें
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 जुलाई 2025,  09:49 PM IST
  • 141
हिमाचल में 30 जून की रात 16 जगह बादल फटे:पटिकरी पावर प्रोजेक्ट तबाह, 12 लोगों ने भागकर जान बचाई; राज्य में अब तक 51 मौतें

हिमाचल प्रदेश में 20-21 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। अब तक 20 से ज्यादा जगह बादल फटने की घटना हो चुकी हैं। अकेले 30 जून की रात मंडी और किन्नौर में 16 जगह बादल फटे थे।

इस मानसून में राज्य में लैंडस्लाइड-बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है। 22 से ज्यादा लोग लापता हैं। 40 के करीब मकान पूरी तरह ढह गए हैं। मंडी जिले से बहने वाली ब्यास नदी उफान पर है। राज्य में आज तेज बारिश का रेड अलर्ट है।

मंडी के पास सराज क्षेत्र में बादल फटने के बाद भारी बारिश से पटिकरी पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह तबाह हो गया। घटना के वक्त इसमें 12 कर्मचारी काम कर रहे थे। सभी ने किसी तरह भागकर जान बचाई।

30 जून: किन्नौर में 1, मंडी जिले में 15 जगह बादल फटे

1. किन्नौर

  • रकछम में बादल फटा।

2. मंडी जिला-

  • थुनाग में 5 जगह- कुथाह, लेसी मोड, रेल चौक, पटीखरी में बादल फटा।
  • करसोग में 3 जगह- कुट्‌टी बाइपास,ओल्ड बाजार, रिक्की में फटा।
  • गोहर में 5 जगह- सियांज, बस्सी, तलवाड़ा, केलोधार, बड़ा गोहर में बादल फटा।
  • धर्मपुर में 2 जगह- भदराना और स्याठी में बादल फटा।

हिमाचल में बादल फटने के बाद की 5 तस्वीरें...

तस्वीर मंडी जिले के थुनांग की है। यहां बादल फटने के बाद घायलों का रेस्क्यू किया गया।

तस्वीर मंडी जिले के थुनांग की है। यहां बादल फटने के बाद घायलों का रेस्क्यू किया गया।

ये तस्वीर भी थुनांग की है। बाढ़ के कारण सड़क पर आए मलबे से गुजरते लोग।

ये तस्वीर भी थुनांग की है। बाढ़ के कारण सड़क पर आए मलबे से गुजरते लोग।

किन्नोर में भी बादल फटा था। इसके कारण कई वाहन मलबे में दब गए।

किन्नोर में भी बादल फटा था। इसके कारण कई वाहन मलबे में दब गए।

मंडी में बादल फटने के बाद पूरे क्षेत्र में मलबा बिखरा है।

मंडी में बादल फटने के बाद पूरे क्षेत्र में मलबा बिखरा है।

मंडी के भनवास में लैंडस्लाइड के कारण कई घरों को नुकसान हुआ।

मंडी के भनवास में लैंडस्लाइड के कारण कई घरों को नुकसान हुआ।

RO. NO 13220/ 69

RO. NO 13220/ 69

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13220/ 69
62805062025134333industryinvestment.png
RO. NO 13220/ 69
62805062025134333industryinvestment.png





Get Newspresso, our morning newsletter