• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
विधायक देवेंद्र यादव ने किया देव सूर्य मंदिर में दर्शन, देशवासियों की सुख-शांति की कामना
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 जुलाई 2025,  12:02 PM IST
  • 183
विधायक देवेंद्र यादव ने किया देव सूर्य मंदिर में दर्शन, देशवासियों की सुख-शांति की कामना

बिहार दौरे के दौरान औरंगाबाद के देव नगर पहुंचे देवेंद्र

आज भिलाई नगर के युवा एवं ऊर्जावान विधायक श्री देवेंद्र यादव जी ने बिहार के औरंगाबाद जिले के देव स्थित ऐतिहासिक त्रेतायुगीन पश्चिमाभिमुख सूर्य मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देशवासियों के समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की।Image after paragraph

इस पावन अवसर पर श्री यादव ने मंदिर की ऐतिहासिकता और सांस्कृतिक गौरव को नमन करते हुए कहा कि देव सूर्य मंदिर आस्था, संस्कृति और ऊर्जा का संगम स्थल है। यहाँ आकर आत्मिक शांति की अनुभूति होती है।

दर्शन के उपरांत श्री यादव ने औरंगाबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक श्री यादव का आत्मीय स्वागत किया और क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय राजनीतिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

कार्यकर्ताओं ने विधायक जी को स्मृति चिन्ह स्वरूप मंदिर की प्रतिमा भेंट की, जिसे श्री यादव ने ससम्मान स्वीकार किया और इसे जीवन की एक यादगार उपलब्धि बताया।

कार्यकर्ताओं में श्री यादव से मुलाकात को लेकर उत्साह और ऊर्जा का वातावरण रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विचारधारा को मजबूत करने के लिए युवा नेतृत्व का मार्गदर्शन आवश्यक है और श्री यादव जैसे नेता प्रेरणास्रोत हैं।

RO. NO 13220/ 70

RO. NO 13220/ 70

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13220/ 70
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13220/ 70
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter