• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
दुर्ग नगर निगम में लगातार प्रशासनिक फेरबदल, फिर बदला जिम्मा – अंदरूनी खींचतान या सुनियोजित राजनीतिक रणनीति..
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 जुलाई 2025,  07:23 PM IST
  • 1978
एक दिन पहले ही सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के प्रभार से प्रोग्रामर पंकज चंद्रवंशी को हटाया गया था, और अब ताज़ा आदेश में जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयक का दायित्व भी बदला गया है। निगम द्वारा जारी आदेश क्रमांक 255/सा०प्र०/स्टेनो/2025 के अनुसार उपायुक्त मोहेन्द्र साहू को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अब यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, वर्तमान प्रभारी धमेन्द्र मिश्रा को इस पद से मुक्त कर दिया.. सूत्रों का दावा है कि आगामी समय में और भी जिम्मेदारियों का पुनः वितरण किया जा सकता है। एक खास राजनैतिक चेहरे के करीबी सहायक ग्रेड 3 को स्वास्थ्य विभाग की पूरी कमान सौंपने की योजना भी चर्चाओं में है।

दुर्ग से ज्वाला एक्सप्रेस की ग्राउंड रिपोर्ट 

दुर्ग: नगर पालिक निगम, दुर्ग में एक बार फिर से प्रशासनिक फेरबदल का दौर तेज हो गया है। एक दिन पहले ही सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के प्रभार से प्रोग्रामर पंकज चंद्रवंशी को हटाया गया था, और अब ताज़ा आदेश में जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयक का दायित्व भी बदला गया है। निगम द्वारा जारी आदेश क्रमांक 255/सा०प्र०/स्टेनो/2025 के अनुसार उपायुक्त मोहेन्द्र साहू को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अब यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, वर्तमान प्रभारी धमेन्द्र मिश्रा को इस पद से मुक्त कर दिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

नगर निगम की लगातार बदलती जिम्मेदारियों ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है — क्या प्रशासनिक व्यवस्थाएं सही दिशा में चल रही हैं या सब कुछ किसी विशेष मंशा के इशारे पर हो रहा है?

फेरबदल की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है

केवल पिछले 48 घंटों में दो बड़े प्रशासनिक आदेश जारी किए गए हैं। पहले आदेश में प्रोग्रामर पंकज चंद्रवंशी को सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के अतिरिक्त प्रभार से हटाया गया, और अब जन्म-मृत्यु पंजीयन जैसे महत्वपूर्ण कार्य का दायित्व उपायुक्त को सौंप दिया गया है।

सूत्रों की मानें तो ये बदलाव महज प्रशासनिक नहीं, बल्कि राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश का हिस्सा हैं। निगम के भीतर लगातार यह चर्चा तेज़ हो रही है कि कुछ खास राजनेताओं के करीबी अधिकारियों को प्रभावशाली पदों पर बैठाने का प्रयास चल रहा है। पहले जिस स्वास्थ्य विभाग को एक प्रभारी संभाल लेता था, वहां अब नोडल अधिकारी, सहायक और नए प्रभारी तेजी से बदले जा रहे हैं।

प्रशासनिक संतुलन या सत्ता की रणनीति 

शहर में यह सवाल उठ रहा है कि क्या निगम प्रशासन अब अपने निर्णयों में स्वतंत्र नहीं रहा.. या फिर यह सब राजनीतिक दबाव का नतीजा है..  स्वास्थ्य विभाग में गहराता दखल और अब जन्म-मृत्यु पंजीयन जैसे संवेदनशील कार्यों में परिवर्तन—इन दोनों घटनाओं ने एक बार फिर इस बात को हवा दी है कि भीतरखाने कुछ बड़ा पक रहा है।

सूत्रों का दावा है कि आगामी समय में और भी जिम्मेदारियों का पुनः वितरण किया जा सकता है। एक खास राजनैतिक चेहरे के करीबी सहायक ग्रेड 3 को स्वास्थ्य विभाग की पूरी कमान सौंपने की योजना भी चर्चाओं में है

क्या कहता है जनता और कर्मचारी वर्ग ?

निगम के कर्मचारियों में असंतोष की स्थिति है। उनका कहना है कि बार-बार हो रहे बदलावों से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, शहर की जनता भी उम्मीद लगाए बैठी है कि आखिर कब प्रशासन स्थिरता की ओर बढ़ेगा।

 ज्वाला एक्सप्रेस का विश्लेषण:

दुर्ग नगर निगम में जिस रफ्तार से जिम्मेदारियां बदली जा रही हैं, वह एक सामान्य प्रक्रिया कम और राजनीतिक प्रयोगशाला ज़्यादा लग रही है। यह साफ़ है कि या तो प्रशासन स्वयं असमंजस में है, या फिर सत्ता के गलियारों से कोई अदृश्य नियंत्रण इन निर्णयों को प्रभावित कर रहा है।

 अब नजरें आने वाले आदेशों पर होंगी — क्या यह सिलसिला यहीं थमेगा या आने वाले दिनों में और चेहरे बदलेंगे ?

✍️ रिपोर्ट: ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग

? फीडबैक या जानकारी के लिए संपर्क करें:9993590905 jwalaexpress@gmail.com

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter