• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
नगर निगम दुर्ग ने अभियंताओं और उप अभियंताओं को सौंपे नए प्रभार, निर्माण कार्यों में आएगी तेजी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 जुलाई 2025,  01:13 PM IST
  • 1739
नगर निगम दुर्ग ने अभियंताओं और उप अभियंताओं को सौंपे नए प्रभार, निर्माण कार्यों में आएगी तेजी ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज की खबर सच हुई।

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज | दुर्ग

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था एवं लोककर्म विभाग के कार्यों के सुचारू संचालन हेतु अभियंताओं को नवीन प्रभार सौंपे गए हैं। इसके लिए निगम आयुक्त कार्यालय से आदेश क्रमांक 262/सा०प्र०/स्था०/2025 जारी किया गया।

Image after paragraph

दुर्ग नगर निगम में हुआ प्रशासनिक फेरबदल पढ़ें 

https://jwalaexpress.com/news/somewhat-different/durg-nagar-nigam-in-the-law-administrative-firbad-

Image after paragraph

जारी आदेश के अनुसार, अधोसंरचना, निकाय निधि, पार्षद/महापौर/विधायक/सांसद निधि तथा डीएमएफ से संचालित निर्माण कार्यों को वार्डवार विभाजित कर संबंधित अभियंताओं को उनके अधीनस्थ क्षेत्रों का दायित्व सौंपा गया है। वे सभी कार्यपालन अभियंता व नोडल अधिकारी के निर्देशन में कार्य करेंगे।

Image after paragraph

कंप्यूटर की खरीदी नहीं होने से 800 से अधिक नामांतरण ऑनलाइन अटके

Image after paragraph

इसके अलावा, भवन अनुज्ञा एवं भवन निर्माण अनुज्ञा की जांच व प्रतिवेदन तैयार कर उप अभियंता भवन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे, जिससे ऑनलाइन स्वीकृति व राशि जमा होने के पश्चात कार्यालय से अनुज्ञा जारी की जा सके। प्रगतिरत निर्माण कार्य पूर्व के आदेशानुसार ही उप अभियंताओं द्वारा संपादित किए जाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग में फेरबदल पढ़ें

स्वास्थ्य विभाग में फेरबदल

नगर निगम के इस निर्णय से निर्माण कार्यों की गति में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

@GI@

(ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज )


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter