• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
डॉक्टर्स डे पर जिला अस्पताल के 26 डॉक्टर्स किए गए सम्मानित
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 जुलाई 2025,  07:00 PM IST
  • 367
डॉक्टर्स डे पर जिला अस्पताल के 26 डॉक्टर्स किए गए सम्मानित

लायंस क्लब ऑफ दुर्ग सिटी ने की डॉक्टरों के सेवाभावी कार्यों की सराहना

दुर्ग । लायंस क्लब ऑफ दुर्ग सिटी द्वारा डॉक्टर्स डे पर जिला अस्पताल के 26 डॉक्टरों का सम्मान कर उनके सेवाभावी कार्यों की सराहना की गई। डॉ. प्रवीण अग्रवाल, डॉ. ममता पांडे के अलावा अन्य डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आशीनन मिंज ने लायंस क्लब ऑफ दुर्ग सिटी के सेवाकार्यों की प्रशंसा की और उन्हें साधुवाद दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अस्पताल के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. हेमंत साहू मौजूद रहे। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज वंदना के साथ किया गया। सभी डॉक्टरों का पारंपरिक तिलक लगाकर स्वागत क्लब की कोषाध्यक्ष अनीता तिवारी द्वारा किया गया।Image after paragraph

अध्यक्ष आकांक्षा मिश्रा ने स्वागत भाषण देते हुए चिकित्सकों के योगदान को समाज के लिए अत्यंत मूल्यवान बताया। सचिव हरमीत भाटिया ने अतिथियों एवं चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रश्मि अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर लायंस क्लब के वरिष्ठ सदस्य अमर सिंह गुप्ता, एमजेएफ बृजमोहन खंडेलवाल, सुरिंदर पाल दुलई, पीएमजेएफ सतीश सुराना, रूपिंदर कौर कालकेट, एमजेएफ डॉ. रौनक जमाल, शंकरलाल अग्रवाल,सुनील अग्रवाल एमजेएफ ज्ञानचंद पाटनी,डॉ. अनुराग बक्शी, धनश्री मोडक,जफर शादाब, भाग्यश्री मोडक के अलावा क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter