• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
हिमाचल में 75 मौतें, 15 राज्यों में अलर्ट; यूपी-मप्र में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 जुलाई 2025,  02:29 PM IST
  • 394
हिमाचल में 75 मौतें, 15 राज्यों में अलर्ट; यूपी-मप्र में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

भारत के कई राज्यों में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तो बारिश से लोग राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी मध्य प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में यह आफत बन चुकी है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत 15 राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में अब तक 75 लोगों की मौत, 300+ घायल और 30 से ज्यादा लापता हो चुके हैं। अकेले मंडी जिले में भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं ने सबसे ज़्यादा तबाही मचाई है। उत्तराखंड में भी चारधाम यात्रा पर असर पड़ा है, जबकि यूपी और मध्य प्रदेश में नदियां उफान पर हैं, पुल बह चुके हैं और हाईवे बंद हुए हैं।

भारत के कई राज्यों में मानसून सक्रिय हो चुका है। एक ओर जहां उत्तर और मध्य भारत में झमाझम बारिश राहत लेकर आई है, वहीं पहाड़ी और सीमावर्ती राज्यों में यह आफत बन गई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं में अब तक 77 लोगों की मौत हो चुकी है।

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन तबाही
हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 75 लोगों की मौत हो चुकी हैं। सबसे अधिक 14 मौतें मंडी जिले में हुईं हैं। राज्य की 260 सड़कें बंद हैं। 300 ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति ठप है। भारी बारिश और भूस्खलन से लोगों का काफी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने 3 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

 

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter