• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
भोपाल के वार्ड-50 कार्यालय परिसर में 500 तिरंगे जलाए गए। वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और FIR दर्ज कराने थाने पहुंची।
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 जुलाई 2025,  04:08 PM IST
  • 420
भोपाल के वार्ड-50 कार्यालय परिसर में 500 तिरंगे जलाए गए। वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और FIR दर्ज कराने थाने पहुंची।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राष्ट्र ध्वज के अपमान की घटना सामने आई है। नगर निगम के वार्ड-50 कार्यालय परिसर से शनिवार (5 जुलाई) देर शाम एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कथित रूप से 500 से अधिक राष्ट्रध्वजों (तिरंगों) को जलाते हुए देखा गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। कांग्रेस ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। वहीं ननि आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं।

युवक ने जलते हुए राष्ट्र ध्वज बाहर निकाले
भोपाल नगर निगम के वार्ड 50 ई 8 दानापानी रोड स्थित वार्ड कार्यालय के पीछे रोहित नगर में राष्ट्रध्वज जलाए जा रहे थे। इस बीच एक युवक पहुंचा और उसने जलती आग से तिरंगे बाहर निकालने लगा, वार्ड प्रभारी विजेंद्र चौहान उसे रोकने लगे। दोनों में झूमा झटकी होती रही, तब तिरंगे जलकर खाक हो गए। नगर निगम ने सफाई दी है कि मामले में ननि का कोई कर्मचारी शामिल नहीं है। हालांकि, नगर आयुक्त हरेंद्र नारायण सिंह ने जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

घर घर तिरंगा अभियान के लिए मंगाए थे तिरंगे
नगर निगम सूत्रों की मानें ये तिरंगे दो साल घर घर तिरंगा अभियान के लिए खरीदे गए थे, लेकिन वितरण नहीं किया गया। लंबे समय तक नगर निगम कार्यालय में रखे रहे। अब उन्हें आग के हवाले कर दिया गया। हालांकि, नगर निगम प्रशासन ने इससे इनकार किया है। कहा, वार्ड कार्यालय के सामने स्थित झुग्गी बस्ती के किसी व्यक्ति ने ये झंडे लाकर जलाए हैं।

12 नंबर बस स्टॉप में कांग्रेस का प्रदर्शन
वार्ड कार्यालय परिसर में राष्ट्रध्वज जलाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निकेश सिंह चौहान और कांग्रेस नेता मोहन यादव के नेतृत्व में 12 नंबर बस स्टॉप के पास प्रोटेस्ट कर कार्रवाई की मांग की है।

शाहपुरा थाने में शिकायत
भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मुझे इस बारे में जानकारी मिली है। वार्ड प्रभारी ने शाहपुरा थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter