• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
13 लाख की डकैती, अवैध शराब का खेल', दिल्ली पुलिस ने बिगाड़ दिया सट्टा किंग का गणित
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 जुलाई 2025,  05:33 PM IST
  • 593
13 लाख की डकैती, अवैध शराब का खेल', दिल्ली पुलिस ने बिगाड़ दिया सट्टा किंग का गणित

नई दिल्ली। सट्टा और जुए के अड्डों पर लगातार कार्रवाई के बीच दिल्ली के सागरपुर इलाके में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने यहां छापेमारी कर जुए का अड्डा चलाते 5 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जबकि मौके से एक कुख्यात शराब तस्कर रूप सिंह को भी दबोच लिया गया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, सट्टा किंग जुए की गतिविधियों को छिपाने के लिए लगातार जगह बदलता रहता है, लेकिन इस बार शराब माफिया की गिरफ्तारी ने उसका सारा खेल बिगाड़ दिया।

छापेमारी में ये मिला:

  • देसी शराब के 75 पव्वे

  • 22 बीयर की बोतलें

  • ₹31,210 की जुआ राशि

  • जुए से जुड़ा अन्य सामान

पुलिस की टीम जब जुए के अड्डे की ऊपरी मंजिल पर पहुंची तो वहां अवैध शराब का गोदाम मिला, जिसमें दो बार शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका रूप सिंह मौजूद था।

इस पूरे मामले की जांच के दौरान पुलिस को 13 लाख की डकैती केस में भी सट्टा किंग की संलिप्तता के सुराग मिले हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और इलाके को सील कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter