• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मनोरंजन और भी
विक्रांत मैसी ने दीपिका का किया सपोर्ट, बोले- 'नई मां हैं, 8 घंटे की शिफ्ट उनका हक है'
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 जुलाई 2025,  06:34 PM IST
  • 245
विक्रांत मैसी ने दीपिका का किया सपोर्ट, बोले- 'नई मां हैं, 8 घंटे की शिफ्ट उनका हक है'

बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इस मुद्दे ने ज़ोर तब पकड़ा जब खबरें आईं कि दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘स्पिरिट’ से खुद को अलग कर लिया क्योंकि उनके कुछ वर्किंग कंडीशंस, जैसे 8 घंटे की डेली शिफ्ट, फिल्म के मुनाफे में हिस्सा और तेलुगू में डायलॉग न बोलने का ऑप्शन निर्माता को मंज़ूर नहीं हुए।

अब इस पूरे मामले पर एक्टर विक्रांत मैसी का रिएक्शन सामने आया है। अभिनेता ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा, "मैं भी आगे चलकर 8 घंटे काम करने का फैसला लेना चाहूंगा। लेकिन मुझे पता है कि अगर मैं ऐसा करता हूं तो मुझे अपनी फीस कम करनी पड़ेगी। अगर मैं अपने प्रोड्यूसर को 12 घंटे नहीं दे सकता, तो अपनी फीस घटाना मेरी ज़िम्मेदारी है।"

विक्रांत ने आगे कहा कि यह एक दोनों पक्षों की समझदारी और सम्मान का मामला होना चाहिए। उन्होंने दीपिका को सपोर्ट करते हुए कहा, “एक नई मां के तौर पर दीपिका इस सुविधा की हकदार हैं। उन्हें घर और काम के बीच बैलेंस बनाने का हक है।”

विक्रांत और दीपिका की आने वाली फिल्में

विक्रांत मैसी अगली बार ‘आंखों की गुस्ताखियां’ में नज़र आएंगे, जो 11 जुलाई को रिलीज़ हो रही है। यह फिल्म शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म है। वहीं दीपिका पादुकोण एटली की फिल्म AA22×A6 में नजर आएंगी।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter