• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
बच्चों की लड़ाई में दुर्ग नगर निगम सभापति श्याम शर्मा के साथ झूमाझटकी, थाने तक पहुँचा मामला
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 जुलाई 2025,  06:22 PM IST
  • 8439
बच्चों की लड़ाई में दुर्ग नगर निगम सभापति श्याम शर्मा के साथ झूमाझटकी, थाने तक पहुँचा मामला

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के सभापति श्याम शर्मा के निवास क्षेत्र में बच्चों के आपसी विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। इस विवाद के चलते सभापति श्याम शर्मा के साथ झूमाझटकी और गाली-गलौज तक की नौबत आ गई। सूत्रों के अनुसार, श्याम शर्मा को जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

घटना के बाद नगर निगम दुर्ग के करीब 10 पार्षद सभापति श्याम शर्मा के साथ पुलगांव थाना पहुँचे, जहाँ उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई। आरोप है कि पुलिस द्वारा केवल लिखित शिकायत लेकर दूसरे पक्ष को थाने न बुलाने पर पार्षदों ने आपत्ति जताई और थाने में ही धरने की स्थिति में बैठ गए।

Image after paragraph

धीरे-धीरे भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी पुलगांव थाना पहुँच गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने सिर्फ लिखित शिकायत लेकर मामले की जाँच की बात कही ।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter