• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
दुर्ग में गरमाई राजनीति: सभापति श्याम शर्मा के समर्थन में कांग्रेस-भाजपा पार्षद, निगम कर्मचारी और व्यापारी संघ उतरे सड़क पर — उच्च स्तरीय जांच की मांग
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 जुलाई 2025,  01:57 PM IST
  • 7735
दुर्ग में गरमाई राजनीति: सभापति श्याम शर्मा के समर्थन में कांग्रेस-भाजपा पार्षद, निगम कर्मचारी और व्यापारी संघ उतरे सड़क पर — उच्च स्तरीय जांच की मांग


दुर्ग | ज्वाला एक्सप्रेस
दुर्ग नगर निगम के सभापति श्याम शर्मा पर कॉलोनी में अधिवक्ता नीरज चौबे द्वारा कथित गाली-गलौज, हाथापाई व जानलेवा हमले के मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रंग ले लिया है।

Image after paragraph
जहां इस पूरे प्रकरण में पहले भाजपा पार्षद ही मोर्चा संभाले हुए थे, वहीं अब कांग्रेस पार्षद दल, नगर निगम कर्मचारी संघ और व्यापारी संघ भी खुलकर सभापति श्याम शर्मा के समर्थन में उतर आए हैं।

दुर्गा नगर निगम सभापति श्याम शर्मा एवं अधिवक्ता के साथ जंग की पूरी कहानी पढ़ें

रविवार को नगर निगम कार्यालय से लेकर पुलगांव थाने और फिर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ। सभापति श्याम शर्मा, प्रभारी महापौर नरेंद्र बंजारे, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश सेन, पार्षद मनोज सिंह, कमल देवांगन, अनिल मटियारा, गोविंद देवांगन, संभव जैन, गुड्डू यादव, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, दीपक साहू और वीरेंद्र भारद्वाज समेत निगम के सैकड़ों कर्मचारी एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

दुर्गा नगर निगम के सभापति श्याम शर्मा सहित पार्षद पहुंचे पुलगांव थाना पढ़े पूरी खबर

निगम कर्मचारी संघ के संजय मिश्रा, ईश्वर वर्मा, शशिकांत यादव व व्यापारी संघ के अशोक राठी ने भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। सभी ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की और पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि —

“अगर नगर निगम के सभापति और उनके परिवार की सुरक्षा नहीं हो सकती, तो आम जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा? पुलिस त्वरित कार्रवाई करे, नहीं तो उग्र आंदोलन होगा।”

इस पूरे मामले ने दुर्ग नगर निगम की राजनीति में जबरदस्त उबाल ला दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस पर कितनी तेजी से कार्रवाई करता है या फिर यह मामला भी रसूख और राजनीति की भेंट चढ़ जाएगा।

दुर्गा नगर निगम की आर्थिक के स्थिति पर सवालिया निशान 800 नामांतरण अटके के ऑनलाइन होने से

दुर्ग में गरमाई राजनीति: सभापति श्याम शर्मा के समर्थन में कांग्रेस-भाजपा पार्षद, निगम कर्मचारी और व्यापारी संघ उतरे सड़क पर — उच्च स्तरीय जांच की मांग

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter