• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
गुरु पूर्णिमा पर्व पर श्री साई मंदिर में भजन संध्या का आयोजन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 जुलाई 2025,  09:13 PM IST
  • 302
गुरु पूर्णिमा पर्व पर श्री साई मंदिर में भजन संध्या का आयोजन

दुर्ग। सिविल लाईन कसारीडीह स्थित प्रसिद्ध श्री साईबाबा मंदिर में गुरु पूर्णिमा का पर्व 10 जुलाई को पूरे श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 7 बजे श्री साई बाबा का महाभिषेक, आरती, हवन-पूजन पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। यह समस्त धार्मिक अनुष्ठान मंदिर के मुख्य पंडित कैलाशचंद्र तिवारी के सानिध्य में संपन्न होगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए श्री साई मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ एवं सचिव धनेन्द्र सिंह चंदेल ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर्व पर मंदिर में दोपहर से देर रात तक भजनों की धूम मचेगी। साई महिला भजन मंडली द्वारा दोपहर 3 बजे भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। संध्या 7 बजे श्री साई बाबा के आरती उपरांत भजन सम्राट अंकित तिवारी एवं साथी भजनों की की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। श्री साई बाबा मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ एवं सचिव धनेन्द्र सिंह चंदेल ने समस्त धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं से शामिल होकर पुण्यलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter