• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
गुरु पूर्णिमा पर्व पर भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लगी कतारे
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 10 जुलाई 2025,  08:19 PM IST
  • 487
गुरु पूर्णिमा पर्व पर भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लगी कतारे

जनप्रतिनिधि भी पहुंचे दरबार, प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए की कामना
दुर्ग।
 पुलगांव नाका नवकार परिसर स्थित श्री रामदेव बाबा दरबार में गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरुवार को चालीसगांव (महाराष्ट्र) के संत गुरुदेव सोहनलाल बापजी का गुरु पूर्णिमा महोत्सव पूरे आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुदेव सोहनलाल बापजी की शिष्या भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन के लिए दरबार में श्रद्धालुओं की कतारे लगी रही। सुबह गुरुदेव  की महाआरती के बाद दरबार में दिनभर भजन कीर्तन की धूम मची रही। प्रसिद्ध भजन गायक गौरव बजाज द्वारा गुरुदेव के जीवन पर आधारित भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।

भजनों की धुन पर नाच गाकर श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा भक्ति प्रकट की।  भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए कामना की। दोपहर में महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया।

Image after paragraph

महाप्रसादी ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ प्राप्त किया। महोत्सव में छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्य से भी श्रद्धालु शामिल हुए। जिससे महोत्सव में श्रद्धालुओं के मेला का माहौल रहा। 


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter