• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
असंतुलित होती जनसंख्या राष्ट्र के लिये खतरा: कल पदयात्रा करते हुए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपेंगे ज्ञापन ...
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 10 जुलाई 2025,  08:24 PM IST
  • 450
असंतुलित होती जनसंख्या राष्ट्र के लिये खतरा: कल पदयात्रा करते हुए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपेंगे ज्ञापन ...

दुर्ग। विश्व जनसंख्या दिवस पर सर्व समाज और संगठन के लोग राजेन्द्र पार्क चौक से कलेक्टर कार्यालय तक पदयात्रा करते हुए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन सौपेंगे। 11 जुलाई 2025  शुक्रवार को विश्व जनसंख्या दिवस है ! इस दिन राष्ट्रीय हिन्दू फ़्रंट के तत्वाधान में सर्व हिन्दू समाज के नेतृत्व में भारत देश में जनसंख्या नियंत्रण क़ानून बनाये जाने भारत के सभी राज्य के सभी जिलों के कलेक्टर महोदय को सकल हिन्दू संगठन एवं हिन्दू समाज के लोग ज्ञापन देने वाले है। जिसमे दुर्ग जिला से भी सभी समाज और संगठन के लोग जनसंख्या नियंत्रण क़ानून बने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम से कलेक्टर महोदय को ज्ञापन देंगे। जिसके लिये दुर्ग भिलाई से भी सभी समाज और संगठन के लोग 11 जुलाई शुक्रवार को सुबह 11 बजे राजेन्द्र पार्क चौक दुर्ग में एकत्रित होकर, राजेन्द्र पार्क चौक से पदयात्रा करते हुए कलेक्टर कार्यालय तक जायेंगे और ज्ञापन देंगे। जिसमे बड़ी संख्या में हिन्दू संगठन के लोग और बड़े जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे। उक्त जानकारी आदित्य वाहिनी दुर्ग संभाग के संयोजक नारायण शर्मा ने दी।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter