• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
अवैध हुक्का कारोबार पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार, 7 लाख की सामग्री जब्त
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 10 जुलाई 2025,  08:28 PM IST
  • 182
अवैध हुक्का कारोबार पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार, 7 लाख की सामग्री जब्त

दुर्ग। दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में पान दुकानों और डेली नीड्स दुकानों के जरिए चोरी-छिपे लोगों को तम्बाखू युक्त हुक्का पिलाने की लगातार मिल रही शिकायतों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर गठित विशेष टीमों ने 8 जुलाई को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 7 आरोपियों के खिलाफ कोटपा एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की।
 7 लाख रुपये की अवैध सामग्री जब्त..
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 7 लाख रुपये कीमत की इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट, हुक्का पार्ट्स और नशीली तम्बाखू सामग्री जब्त की है।

Image after paragraph

मुकदमों का ब्योरा...
थाना मोहन नगर अंतर्गत स्टेशन रोड स्थित एसएसडी डेली नीड्स संचालक रोहित जसवानी की दुकान से 3.52 लाख रुपये की अवैध सामग्री बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया।
भिलाई नगर क्षेत्र के सिविक सेंटर में गुलेरी पान दुकान पर संचालक अंकित उपाध्याय हुक्का पिलाते हुए पकड़ा गया। दुकान से विभिन्न फ्लेवर की हुक्का तम्बाखू और हुक्का पार्ट्स बरामद हुए।
थाना सुपेला में नेहरू नगर स्थित प्यूमेल डेली नीड्स के हरिश तलरेजा,
चौकी स्मृतिनगर क्षेत्र में वंश पान पैलेस के कैलाश धनकुटे,
कैलाश डेली नीड्स के कैलाश बिसाई,
कादम्बरी नगर दुर्ग के लक्की चंदानी,
जुनवानी स्मृतिनगर के लक्ष्मीकांत दुबे के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
इन सभी के पास से हुक्का, फ्लेवर, तम्बाखू और अन्य सामग्री जब्त कर वैध दस्तावेज मांगे गए, जो ये प्रस्तुत नहीं कर सके।

Image after paragraph


⚖️ कोटपा एक्ट के तहत मामला दर्ज..
आरोपियों के खिलाफ कोटपा एक्ट की धारा 4(क), 21(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही सभी पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई।
 पुलिस की सख्ती जारी..
दुर्ग पुलिस ने कहा है कि इस तरह के अवैध कारोबार पर आगे भी कड़ी निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थाना मोहन नगर, भिलाई नगर, सुपेला, स्मृतिनगर चौकी एवं एसीसीयू की टीमें शामिल रहीं।
 गिरफ्तार आरोपियों के नाम..
1️⃣ रोहित जसवानी (34) सिंधी कॉलोनी, दुर्ग
2️⃣ अंकित उपाध्याय, मैत्रीकुंज रिसाली नेवई
3️⃣ हरिश तलरेजा, नेहरू नगर सुपेला
4️⃣ कैलाश धनकुटे (43) मॉडल टाउन स्मृतिनगर
5️⃣ कैलाश बिसाई (27) कोहका सुपेला
6️⃣ लक्ष्मीकांत दुबे (53) जुनवानी स्मृतिनगर
7️⃣ लक्की चंदानी (42) कादम्बरी नगर दुर्ग
 पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि ऐसे अवैध कारोबार की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या हेल्पलाइन नंबर पर दें।

RO. NO 13220/ 70

RO. NO 13220/ 70

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13220/ 70
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13220/ 70
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter