• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
महाविद्यालयों में 15 जुलाई से शैक्षणिक कार्य शुरू करने का निर्देश
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 11 जुलाई 2025,  04:23 PM IST
  • 458
महाविद्यालयों में 15 जुलाई से शैक्षणिक कार्य शुरू करने का निर्देश

150 महाविद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया अंतिम चरम पर
रायपुर।
 रवि शंकर विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया अब अंतिम चरण पर है। उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार 15 जुलाई से महाविद्यालयों में अध्ययन कार्य शुरू हो जाएगा।
उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर सभी महाविद्यालयों में मेरिड के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है। इस समय साइंस कालेज, छत्तीसगढ़ कालेज, कन्या महाविद्यालय, देवेंद्र नगर कन्या महाविद्यालय में इस समय कटऑफ माक्र्स बहुत ज्यादा चला गया है। जिसके कारण यहां पर प्रवेश को लेकर मारामारी है। छग कालेज में एक सूची निकाल दी गई है जबकि विज्ञान महाविद्यालय में भी एक सूची निकाल दी गई है।
कंप्यूटर साइंस और कामर्स की डिमांड..
रविशंकर विवि से करीब 150 महाविद्यालय से संबद्ध है। यहां पर कामर्स कंप्यूटर साइंस में प्रवेश लेने के लिए छात्रों में होड़ मची हुई है। राज्य शासन द्वारा पीईटी पीएमटी के परिणाम भी शीघ्र घोषित कर दिये जाएंगे। जबकि अखिल भारतीय स्तर के परीक्षा परिणाम आना बाकी है। इसके पश्चात प्रवेश को लेकर मारामारी बचेगी। वर्तमान में निजी महाविद्यालयों में एडमिशन को लेकर भर्राशाही चल रही है। डोनेशन तथा पहुंच के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है।
महंत कालेज में 25 से शुरू होगा अध्यापन कार्य..
उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 15 जुलाई से पढ़ाई शुरू हो जाना चाहिए लेकिन अलग अलग महाविद्यालयों द्वारा अपनी सुविधा के अनुसार सत्र प्रारंभ किया जाएगा। महंत कालेज में अध्ययन कार्य 25 से शुरू होगा। महाविद्यालय खुलते ही अब छात्र राजनीति शुरू हो गई है। राज्यपाल जो कि समस्त महाविद्यालयों के कुलाधिपति भी है। वे शीघ्र ही एकेडमी की बैठक बुलाकर इस संबंध में निर्णय लेंगे। अधिकांश कुलपतियों  का मानना है कि छात्र राजनीति के चलते महाविद्यालय में गुंडागर्दी बढ़ जाती है इसलिए मनोनयन के आधार पर छात्रसंघ का गठन किया जाए।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter