• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
अंधे कत्ल की गुत्थी 24 घंटे में सुलझी: प्रेम प्रसंग में महिला की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 15 जुलाई 2025,  09:24 PM IST
  • 361
अंधे कत्ल की गुत्थी 24 घंटे में सुलझी: प्रेम प्रसंग में महिला की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नंदिनी नगर। थाना नंदिनी नगर पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। मृतिका कुंवरिया बाई उर्फ चिंया (45 वर्ष), निवासी ग्राम हरदी हाल नंदिनी टाउनशिप, संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाई गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 जुलाई को प्रार्थिया ममता जंघेल ने थाना नंदिनी नगर में सूचना दी थी कि 12 जुलाई की रात 9 बजे से लेकर 13 जुलाई की सुबह 8:30 बजे के बीच कुंवरिया बाई अपने घर में मृत अवस्था में मिली। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मृतिका का दीपक कुमार तोडसे (42 वर्ष), निवासी रायपुर रोड अहिवारा से प्रेम संबंध था। मृतिका उस पर बार-बार शादी के लिए दबाव बना रही थी। घटना वाली रात दीपक कुंवरिया के घर आया था। इसी दौरान दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ। आक्रोश में आकर दीपक ने कुंवरिया का गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, त्रिनयन ऐप, सायबर तकनीक और टावर डम्प की मदद से आरोपी की पतासाजी कर दीपक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 159/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
नाम: दीपक कुमार तोडसे उम्र: 42 वर्ष
पता: रायपुर रोड, अहिवारा, नंदिनी नगर
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इलाके में चर्चा का विषय बन गया है और लोगों ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter