• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
महापौर ने वार्ड 50 बोरसी भाठा का किया निरीक्षण, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 15 जुलाई 2025,  09:30 PM IST
  • 296
महापौर ने वार्ड 50 बोरसी भाठा का किया निरीक्षण, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने मंगलवार को वार्ड क्रमांक 50 बोरसी भाठा का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, मनीष साहू, नीलेश अग्रवाल, शशि साहू, हर्षिका जैन, सजान जोसफ, ज्ञानदास बंजारे, बानी सोनी सहित निगम के उपआयुक्त मोहेन्द्र साहू, सहायक अभियंता संजय ठाकुर, उप अभियंता विनोद मांझी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
महापौर ने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय निवासियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने पाया कि मोहल्ले की नालियों में डेयरी संचालकों द्वारा गोबर बहाया जा रहा है, जिससे पानी की निकासी अवरुद्ध हो रही है और खाली प्लाटों में गंदगी फैल रही है।

Image after paragraph

इस पर महापौर ने सख्ती दिखाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी डेयरी संचालकों को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया जाए तथा अवैध नल कनेक्शनों को तत्काल काटा जाए।
उन्होंने पुनम कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में गंदगी और जलभराव की स्थिति देखकर सफाई अमले को तत्काल कार्रवाई कर पानी निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी दर्जनों कबाड़ गाड़ियों को हटाने के लिए अतिक्रमण अधिकारी को निर्देशित किया और कहा कि कार्रवाई में वार्ड पार्षद व शिकायतकर्ता भी साथ रहेंगे।
महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना है। नागरिकों को परेशानी न हो, इसके लिए निगम लगातार प्रयासरत है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter